Tuesday, October 27th, 2026

तहसील धरसींवा के राजस्व शिविर में 131 का प्रकरणों का त्वरित निराकरण

रायपुर.
धरसींवा तहसील के राजस्व प्रकरणों-नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए आज तहसील कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से शिविर का आयोजन किया गया।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कई हितग्राहियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई, अनुविभागीय अधिकारी देवेन्द्र पटेल (रा0), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे। आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों के कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 131 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया और 65 आवेदन प्रक्रियाधीन है। शिविर में आज नामांतरण प्रकरण के 37 प्राप्त आवेदनों में 32 निराकृत किए गए और 5 प्रक्रियाधीन है। इसी तरह किसान किताब के लिए प्राप्त 18 आवेदनों में 13 निराकृत किया गया और 5 प्रक्रियाधीन है।

अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई ने बताया की आय प्रमाण पत्र के 61 आवेदन तथा निवास प्रमाण पत्र के 20 आवेदन प्राप्त हुए तथा अन्य प्रमाण पत्रों के प्राप्त सभी आवेदनों का अधिकाधिक निराकरण किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरणों के 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 30 का निराकरण किया गया और 30 प्रक्रियाधीन है।

 

 

#Quick disposal

Source : Agency

पाठको की राय