Monday, October 19th, 2026

स्वस्थ ब्रेकफास्ट की रफ्तार: 5 मिनट में बनाएं यह ताजगी भरा नाश्ता

सुबह की भगा दौड़ी में हमें ऑफिस जाने के लिए अक्सर लेट हो ही जाती है, जिसकी वजह से हम नाश्ता करना भूल जाते हैं या जानबूझकर स्किप कर देते है. सुबह का नाश्ता हम सभी की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इससे हमें दिनभर काम करने की एनर्जी मिलती है और हम खुश फील करते हैं. अगर आप देरी की वजह से नाश्ता स्किप कर रहे हैं तो आज हम आपको इस लाख में कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट आईडिया देने वाले हैं, जो बनाने में भी आसान है और हेल्दी भी.

ओटमील, दालचीनी और केले का ब्रेकफास्ट

ओट्स फाइबर का स्त्रोत है और पाचन तंत्र को बेहतर करने में भी सहायक होता है. केला में पोटेशियम देता है, दिल की सेहत का ख्याल रखता है और इसमें नाश्ते में इस्तेमाल किया जाने वाली दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को रेगुलेट करती है.

जरूरी सामग्री

ओट्स- 1/2  कटोरी
दूध- 1 गिलास
केला- 1
दालचीनी- 1/2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच

कैसे बनाएं

सबसे पहले ओट्स को दूध में पका लें
सब इसमें शहद और दालचीनी मिक्स कर दें.
इसे बनाना बहुत ही आसान है, इसलिए आप रोज सुबह देर होने पर बना सकती हैं.
पालक और मशरूम का ऑमलेट

आप आसानी से इस ऑमलेट को घर पर बना सकते हैं. अंडा से प्रोटीन मिलता है और पालक और मशरूम दोनों ही विटामिन-मिनरल के सॉर्स हैं. आप रोज सुबह ये नाश्ता कर सकते हैं.

जरूरी सामग्री

पालक- 1 कटोरी (बारीक कटा हुआ 1 कटोरी)
मशरूम- 1 कटोरी (बारीक कटा)
अंडा- 2
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार

कैसे बनाएं

एक बाउल लें और उसमें सारी सामग्री को मिक्स कर दें.
अब गैस पर एक पैन रखें और ऑमलेट बना दें.
देखिए कितनी जल्दी बन गया ऑमलेट.

 

Source : Agency

पाठको की राय