Friday, October 23rd, 2026

चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार को घेरा

देहरादून
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं करानेबमे सरकार फेल रही है। देशदुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं को  बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में माहरा ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण कुछ यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है। मालूम हो कि करन आज ही गढ़वाल के दौरे से वापस लौटे हैं। करन ने कहा कि, यात्रा रूट पर हादसे की खबरे रोज ही आ रही हैं। शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के नाम पर लोगों के घर उजाड़ दिए गए हैं। माहरा ने सरकार से तत्काल यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और गरीब तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क रैन बसेरे बनाने की मांग की।

बिजली पर खोलेंगे सरकार की पोल
करन ने कहा कि बिजली संकट में भी सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है। चंपावत उपचुनाव के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।

 

 

#Questions raised

Source : Agency

पाठको की राय