Friday, October 23rd, 2026

राजगढ़ जिले के शासकीय अस्पतालों में भर्ती पर उठे सवाल

अमिताभ पाण्डेय
भोपाल। ( अपनी खबर )
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज राजगढ़ जिले के शासकीय अस्पतालों में विभिन्न पदों के लिए निजी कंपनी द्वारा की गई भर्ती का मामला उठा। इसे भाजपा विधायक कुंवर जी कोठार ने उठाया । उन्होंने जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,  उप स्वास्थ्य केंद्र में कुल पदों की संख्या और इन पदों के विरुद्ध कितने कर्मचारियों की कब नियुक्ति की गई ? इसकी भी जानकारी मांगी है ।

श्री कोठार ने जिले के शासकीय अस्पतालों में नियुक्ति के लिए काम कर रही आउट सोर्स कंपनी के बारे में संपूर्ण दस्तावेज एक लिखित प्रश्न के माध्यम से मांगे हैं।
 इसके जवाब में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने बताया कि जिला राजगढ़ अंतर्गत आउट सोर्स के माध्यम से मेसर्स कृष्णा सिक्योरिटी सर्विसेज भोपाल एवं मेसर्स प्रथम नेशनल सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से आउट सोर्स पर नियुक्ति प्रदान की जा रही है। जिन पदों पर नियुक्ति की गई है, उसमें चिकित्सालय वार स्वीकृत पदों की संख्या, रिक्त पदों की संख्या , भरे गए पदों की संख्या संबंधी जानकारी भी विधायक श्री कोठार को उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी गई है।

 इस जानकारी में सिविल अस्पताल सारंगपुर में आउट सोर्स के माध्यम से पदवार निर्धारित मापदंड की संख्या के विरुद्ध कितने कितने पद पर कर्मचारी रखे गए हैं ?
 कितने पद रिक्त हैं ? इस बारे में भी बताया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले के शासकीय चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अभी पूर्ति नहीं हुई है जिसके कारण मरीजों का पर्याप्त उपचार नहीं हो पा रहा है ।
जिले के चिकित्सालयों में रिक्त चिकित्सकों सहित अन्य सभी पदों को अतिशीघ्र भरे जाने की आवश्यकता को  नागरिक महसूस कर रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय