Sunday, October 25th, 2026

आज सोनिया गांधी से की पूछताछ पूरी, 25 जुलाई को फिर से होना होगा पेश

नई दिल्ली
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ हो रही है। इसके लिए वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ईडी दफ्तर पहुंचीं। जांच एजेंसी ने प्रियंका के वहां रुकने की इजाजत दे दी है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक में कार फूंकी है तो दिल्ली में शिवाजी ब्रिज पर तीन ट्रेनें रोक दी। पुलिस ने भी 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सत्ता पक्ष ने भी पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी से पूछताछ हुई थी तब तो हमने हंगामा नहीं किया था। दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है।

 

 

#Sonia Gandhi

Source : Agency

पाठको की राय