Friday, October 23rd, 2026

क्वांटीफायबल डाटा आयोग आज से 15 तक बस्तर संभाग के दौरे पर

रायपुर
राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डाटा एकत्रित करने के लिए गठित क्वांटीफायबल डाटा आयोग 13 सितंबर से 15 सितंबर तक बस्तर संभाग के दौरे पर रहेगा।

आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वांटीफायबल आयोग के अध्यक्ष और सचिव 13 सितंबर को सवेरे 10 बजे रायपुर से रवाना होकर 1 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां 1 बजे रेस्ट हाउस में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। आयोग के अध्यक्ष और सचिव अपरान्ह 3 बजे कांकेर से रवाना होकर शाम 6 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन 14 सितम्बर को आयोग के अध्यक्ष और सचिव पूर्वान्ह 11 बजे जगदलपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य जगदलपुर से 3 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और दंतेवाड़ा के रेस्ट हाउस में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

आयोग के अध्यक्ष और सचिव 15 सितम्बर को सवेरे 10 बजे दंतेवाड़ा से रवाना होकर 1 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे और रेस्ट हाउस में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद अपरान्ह 3 बजे वहां से रवाना होकर शाम 6.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

 

#Quantifiable Data

Source : Agency

पाठको की राय