Monday, October 19th, 2026

FIFA में पोलैंड की टीम को सुरक्षा घेरे में पहुंचाया गया कतर,फ्लाइट के साथ रहा लड़ाकू F16 विमान

दोहा
 FIFA World Cup 2022 फीफा विश्व कप, फुटबॉल फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। कतर में आयोजित विश्व कप ने खेल जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 32 देशों के बीच 20 नवंबर से मुकाबला शुरू होगा। इसके लिए टीमें धीरे-धीरे कतर पहुंच रही है।

पोलैंड की राष्ट्रीय टीम भी कतर के लिए रवाना हुई। गुरुवार को टीम के सदस्य पोलैंड से कतर के लिए रवाना हुए तो उन्हें पोलैंड की सीमा से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए F16 जेट्स की मदद ली गई। F16 जेट्स की सुरक्षा घेरा के साथ मध्य-पूर्वी के रास्ते देश की सीमा के बाहर छोड़ा गया।

सुरक्षा घेरे में निकली पोलैंड की फुटबॉल टीम

दरअसल, यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध से तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच सीमा पर हमला जारी है।पोलैंड देश ऐसा है जो यूक्रेन और रूस दोनों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। हाल ही में पोलैंड-यूक्रेन की सीमा के पास एक मिसाइल गिरा था, इसमें दो लोगों की मौत भी हो गई थी। इससे तनाव और बढ़ गया है।

युक्रेन-रूस युद्ध के चलते लिया गया था फैसला

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को कतर जाने के लिए F16 लड़ाकू विमानों की सुरक्षा में ले जाया गया। पोलैंड की राष्ट्रीय टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पोलैंड के खिलाड़ियों को ले जा रहे विमान को F16 जेट द्वारा देश की सीमा तक पहुंचाया गया।

 

#FIFA World Cup 2022

Source : Agency

पाठको की राय