Monday, October 19th, 2026

घर के मेन गेट पर इस तरह के गणपति लगाएं, दूर होगा वास्तु दोष

अपने अधिकतर हिंदू घरों में देखा होगा मेन गेट पर गणपति बप्पा की प्रतिमा, शुभ-लाभ और स्वास्तिक का चिन्ह बना होता है। यदि आपके घर में भी ऐसा है
 
अपने अधिकतर हिंदू घरों में देखा होगा मेन गेट पर गणपति बप्पा की प्रतिमा, शुभ-लाभ और स्वास्तिक का चिन्ह बना होता है। यदि आपके घर में भी ऐसा है तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए तभी लाभ प्राप्त होता है। घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कोई भी नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती इसलिए घर के मेन गेट पर गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए।

  • जिस घर में सिंदूर रंग के गणेश जी होते हैं, वहां कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती।
  • जिस स्थान पर भी गणेश जी की प्रतिमा लगाएं, वहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
  • घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष हो वहां सिंदूर में घी मिलाकर स्वास्तिक बनाएं।
  • घर में बप्पा की जैसी भी मूर्ति या फोटो रखें ध्यान रहे वो बैठी अवस्था में होनी चाहिए।
  • बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से सभी प्रकार की तंत्र शक्ति का नाश होता है व ऊपरी हवा का असर भी नहीं होता।
  • परिवार में कलह कलेश हो तो बुधवार के दिन दूर्वा के गणेश जी की प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं। इसे अपने घर के मंदिर में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें।

 

#Ganpati

Source : Agency

पाठको की राय