Sunday, October 25th, 2026

उत्तर बिहार के जिलों में चलेगी पुरवा, हल्की से भारी वर्षा की संभावना

पूसा
उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक मध्यम से घने बादल रह सकता है। अगले एक-दो दिनों में कहीं-कहीं हल्की व उसके बाद अच्छी वर्षा की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 4 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में मध्यम व एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वानुमान की अवधि 15 से 20 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलेगी। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 36 एवं न्यूनतम 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय