Sunday, October 25th, 2026

पूरी-अजमेर-पूरी स्पेशल ट्रेन का साबरमती जंक्शन रेलवे स्टेशन में ठहराव

रायपुर
रेलवे बोर्ड के दिशा निदेर्शानुसार एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा पश्चिम रेल्वे के अमदाबाद रेल मण्डल में स्थित साबरमती जंक्शन रेल्वे स्टेशन में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 02037/02038 पूरी-अजमेर-पूरी स्पेशल ट्रेन का साबरमती जंक्शन रेल्वे स्टेशन में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा आज  15 जुलाई से प्रदान की गयी है ।

02037 पूरी-अजमेर स्पेशल ट्रेन साबरमती जंक्शन रेल्वे स्टेशन में 10.22 बजे पहुचकर 10.24 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार 02038 अजमेर-पूरी स्पेशल ट्रेन साबरमती जंक्शन रेल्वे स्टेशन में 02.11 बजे पहुचकर 02.13 बजे रवाना होगी ।

 

#रेलवे स्टेशन

Source : Agency

पाठको की राय