Friday, October 23rd, 2026

पंजाबी वुमेन संस्था ने लगाएपौधे, लिया रक्षा का संकल्प

भिलाई
पंजाबी वुमेन राइजिंग स्टार ने रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में खालसा स्कूल दुर्ग में पौधारोपण किया। उल्लेखनीय है कि यह संस्था पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने में विगत 5 वर्ष से सक्रिय है। इस संस्था के द्वारा पर्यावरण की दिशा में पौधारोपण की पहल नए कार्यक्रम के तौर पर की गई है। संस्था की प्रेसीडेंट लवली रंधावा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को वक्त की जरूरत मानते हुए संस्था ने पौधारोपण का संकल्प लिया है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने न सिर्फ पेड़ लगाएं बल्कि और भी बहुत कुछ किया जा सकता है जो आगे ये संस्था करेगी।

इस अवसर पर करीब 20 अलग-अलग प्रजाति के पौधे सभी सदस्यों ने लगाए। सदस्यों ने इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। संस्था की चेयरपर्सन रेवेका बेदी ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के कार्य करते हुए पंजाबी राइजिंग स्टार अपना सामाजिक योगदान सदैव देता रहेगा। इस अवसर पर खालसा स्कूल की प्रिंसिपल लखविंदर कौर सहित शाला परिवार से अन्य सदस्य ने भी अपना योगदान दिया। आयोजन में विशिष्ट तौर पर तृप्ता कैम्बो, सिमरन बेदी, प्रभनीत, नीति चटवाल, स्नेह शर्मा, मिनी सोहल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

#Punjabi Women

Source : Agency

पाठको की राय