Wednesday, October 21st, 2026

अवैध माइनिंग के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही, अवैध तरीके से रेत-बजरी लेकर आ रहे ट्रक काबू

बमियाल/दीनानगर
सरहदी क्षेत्र में अवैध माइनिंग के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीती रात अवैध तरीके से जम्मू कश्मीर से पंजाब में रेत-बजरी लेकर आ रहे ट्रकों को विभाग द्वारा पकड़ लिया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया।

दरअसल, माइनिंग विभाग और तारागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी पंजाब में लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी की और तारागढ़ थाना के तहत कथलोर पुल पर दो ट्रकों को पकड़ा, जो जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी लेकर पंजाब आ रहे थे।

अधिकारियों द्वारा जब ट्रक चालकों से सामग्री के दस्तावेज मांगे गए, तो वे कुछ भी नहीं दिखा सके। इसके बाद माइनिंग विभाग के एसडीओ संदीप सम्याल ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और उन्हें जुर्माना किया। इस संबंध में माइनिंग विभाग के एसडीओ संदीप सम्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये ट्रक जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी लेकर पंजाब आ रहे थे और उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे। इस कारण उन पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

 

#taking action against illegal mining

Source : Agency

पाठको की राय