Tuesday, October 20th, 2026

पंजाब: मान सरकार ने पूरा किया वादा, शहीद कांस्टेबल के नाम पर किया सड़क का नामकरण 

गुरदासपुर
 फिल्लौर में गैंगस्टरों का पीछा करते समय गैंगस्टरों की गोली से शहीद हुए गुरदासपुर के गांव शाहपुर अमरगढ़ के नौजवान शहीद कुलदीप सिंह बाजवा की आज अंतिम अरदास करवाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजसेवी मौजूद रहे। इसके साथ ही सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए शहीद के गांव की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रख दिया। इस मौके जानकारी देते हुए शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के भाई ने जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने भाई की शहादत का सम्मान करते हैं कि उन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी है, लेकिन उनके परिवार को जो नुकसान हुआ है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। 

  पंजाब सरकार की दूसरी गारंटी पूरी करने के लिए मसौदा तैयार इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार के शुक्रगुजार हैं कि पंजाब सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए गांव की सड़क का नाम शहीद कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर रखा है। जिस गैंगस्टर ने उसके भाई को गोली मारी थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गैंगस्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
 

 

#पंजाब: मान सरकार

Source : Agency

पाठको की राय