Friday, October 23rd, 2026

पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे पुलिस थानों के चक्कर

जालंधर  
 पंजाब पुलिस अब डिजीटल हो गई है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डिजीटाइलेजेशन का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे लोगों को बार-बार पुलिस दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिल जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनता अब ऑनलाइन क्लिक करके अपनी शिकायतें पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा सकती हैं।

पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस के सार्वजनिक शिकायत निवारण विभाग द्वारा तकनीक को बढ़ावा देते हुए ऑनलाइन शिकायतें भेजने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त एप्लीकेशन क्वालिटी रिपोर्टिंग के ट्रैक करने के लिए एक आर्टीफिशियल इंटैंलीजैंस पर आधारित साफ्टवेयर है और शिकायतों को समय पर निपटाने पर ट्रैक करने के लिए सुपरवाइजरी डैश बोर्ड उपलब्ध करवाता है। यह मल्टीपल पूछताछ से बचने के लिए कई शिकायतों को भी शामिल करता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की कि लोगों को इसका लाभ मिलेगा और सरकार सकारात्मक तौर पर लोगों की सेवा कर सकेगी। लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए वैबसाइड नंबर  https://pgd.punjabpolice.gov.in पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पुलिस सहित विभिन्न विभागों में शुरू किए गए सुधारों के कारण ही ऐसा संभव हो सका है।

 

#CM Mann

Source : Agency

पाठको की राय