पंजाब: किसान नए रेट पर टाेल वसूलने पर भड़के, लुधियाना और बठिंडा में नहीं खुलने दिए टाेल प्लाजा
लुधियाना, बठिंडा
टोल के नए रेट को लेकर किसानों का गुस्सा मुखर होता जा रहा है। पिछले दिनों भाकियू नेता राकेश टिकैत की टोल रेट बेहिसाब बढ़ाए जाने पर चेतावनी के बाद किसानों साफ किया है कि पंजाब में नए रेट वसूलने नहीं दिए जाएंगे। लुधियाना में किसान नेता हरमीत कादियां ने घोषणा करते हुए कहा कि पुराने रेट पर ही टोल चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अभी धरना भी नही हटाएंगे। इसी कारण, लाडोवाल बाईपास का टोल प्लाजा अभी आरंभ नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि किसान नेता नवजोत सिंह सिद्धू से खफा है। किसान नेता अमरीक सिंह का कहना है कि किसानों की मुख्यमंत्री से 17 दिसंब को बैठक थी लेकिन सिद्धू ने मीटिंग रद कर दी है। किसानों ने साफ कर दिया कि किसान जत्थेबंदियों के आदेश पर ही टोल प्लाजा खुलेंगे।
हंगामे के बाद एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मौके पर पहुंचे है। वह किसानाें काे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह का कहना कि टोल टैक्स नहीं बढ़ा है वह हर साल की तरह एडजस्ट हुआ है। इसके बाद भी किसान नहीं माने और विराेध जताने लगे। माैके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि टाेल नहीं खुलने से वाहन चालकाें काे अभी थाेड़ा राहत जरूर मिली है। वहीं बठिंडा-चंडीगढ़ रोड स्थित गांव लहरा बेगा के टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए किसानों ने एलान किया कि जब तक पुराने रेट तय नहीं होते तब तक टोल नहीं चलने दिए जाएंगे। इसके अलावा अब पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का कर्ज माफ करवाने व नरमा की फसल का मुआवजा लेने के लिए संघर्ष शुरू किया जाएगा।

पाठको की राय