पंजाब कांग्रेस की सरकार किसानों के साथ: सीएम चन्नी
चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसान प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने आदेश दिया है कि किसान संगठनों के सदस्यों के खिलाफ रेलवे पुलिस फोर्स की तरफ से दर्ज किए गए केस वापस लिए जाएंगे.
बता दें कि किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आरपीएफ की तरफ से दर्ज किए गए वो मुकदमे वापस होंगे जो उनके खिलाफ रेलवे लाइन पर धरना देने के लिए दर्ज किए गए थे. जान लें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रेलवे पुलिस फोर्स के चेयरमैन को लेटर लिखकर जल्द से जल्द केस वापस लेने के लिए कहा है.
इतना ही नहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने उन लाभार्थी लड़कियों के लिए आशीर्वाद स्कीम की लिमिट खत्म कर दी है, जिन्होंने कोरोना वायरस की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया था. पंजाब के सीएम ने उन सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को भी अप्रूव कर दिया है जिनकी जॉब 1 जनवरी 2004 के बाद लगी थी.बता दें कि सीएम चन्नी ने 1 अक्टूबर को दिल्ली आकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. सीएम चन्नी ने बताया कि पंजाब में प्रोक्योरमेंट का सीजन शुरू हो रहा है, उसको लेकर पीएम मोदी से बात हुई.
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी से बोला है कि तीन बिल का झगड़ा खत्म करो. वो भी हल चाहते हैं. मैंने किसानों से दोबारा बातचीत करने को कहा. पाकिस्तान और इंडिया के कॉरिडोर को दोबारा खोलने को कहा है ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो. कुछ आर्गेनिक खेती पर भी बात हुई.

पाठको की राय