Thursday, October 22nd, 2026

पंजाब : सीएम को आज मिल सकती है छुट्टी, 24 घंटे से हॉस्पिटल में भर्ती है, कई जांच की रिपोर्ट आना बाकी

चंडीगढ़

पंजाब सीएम भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। आज उनके टेस्ट की कुछ रिपोर्ट आनी है। उसके बाद ही उनकी छुट्‌टी के बारे में फैसला लिया जाएगा।

पंजाब CM भगवंत मान पिछले 24 घंटे से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। वह रूटीन चैकअप के लिए वहां पर गए थे। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखने का फैसला लिया था। आज उनकी कल हुए कुछ अन्य जांच की रिपोर्ट आएंगी। उसके बाद उनकी

फेफड़ों की एक आर्टरी में मिली थी सूजन

इससे पहले सीएम कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में डॉक्टरों का कहना था कि मुख्यमंत्री अभी बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। जांच में मुख्यमंत्री के फेफड़ों की एक आर्टरी में सूजन के लक्षण पाए गए हैं, जिससे हृदय पर दबाव पड़ रहा है। इससे ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने लगता है। इस पर अभी कुछ और जांच होनी है और कुछ और ब्लड टेस्ट किए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

पहले भी सेहत बिगड़ने की बात आई थी सामने

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी। ये भी सूचना मिली थी कि उन्हें दिल्ली वापस लेकर जाना पड़ा था। हालांकि सीएम ऑफिस की तरफ से इसे मानने से मना कर दिया गया।

जिसके बाद बठिंडा में रैली के दौरान सीएम ने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा था कि अगर मैं चलता हुआ बूट का फीता बांधने के लिए बैठ जाता हूं तो कहते हैं भगवंत मान गिर गया। बताओ यारो। मैं ऐसे नहीं बैठता, मैं तो आपकी जड़ों में बैठूंगा। सीएम ने कहा कि यह आपका प्यार है। यह मेरे से नहीं डरते हैं, यह आपसे डरते हैं। क्योंकि इन्हें पता है कि इसके साथ यह लोग हैं।

 

 

#Punjab CM Bhagwant Mann

Source : Agency

पाठको की राय