Sunday, October 25th, 2026

इंदौर में हुई जघन्य घटना को चिन्हित अपराध में लेकर रिकार्ड समय में आरोपी को करें दंडित :मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कल बेटी के साथ हुई जघन्य और ह्रदय विदारक घटना पर पुलिस अधिकारियों की आज सुबह आपात बैठक ली। निवास कार्यालय पर हुई बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना उपस्थित थे। इंदौर के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि इस जघन्य प्रकरण को चिन्हित अपराध में लेकर जल्द सुनवाई करें और रिकॉर्ड समय में आरोपी को दंडित किया जाए। अपराध के प्रमाण और सीसीटीवी फुटेज आदि उपलब्ध है। आरोपी को ऐसा कठोरतम दंड दिया जाए, जिससे बाकी लोगों में भी भय व्याप्त हो।

मुख्यमंत्री चौहान को पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा तत्काल पकड़ लिया गया था। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर पुलिस को महिलाओं के विररुद्ध अपराधों के मामले में अधिक सजग रहने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

 

#इंदौर में हुई जघन्य घटना

Source : Agency

पाठको की राय