Thursday, October 22nd, 2026

पल्स पोलियो टीकाकरण की शुरूआत 27 से

रायपुर। रायपुर जिला अंतर्गत पल्स पोलियो टीकाकरण की शुरूआत 27 फरवरी से होगी। इस संबंध में आज यहां कोल्ड चैन प्वाइंट गुढि?ारी में 4 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनपुरी, रामनगर, गोगांव और हीरापुर के 142 पल्स पोलियो बूथ में जहां वैक्सीन वितरण किया जाना है, पल्स पोलियो सुपरवाइजरों को आज प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में टीकाकरण के लिए निर्धारित समय, बुथ पर बैनर पोस्टर लगाने, सभी वैक्सीन वायलों को पॉलिथीन की थैली लपेटकर वैक्सीन केरियर में रखने, सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने, अंगुली पर निशान लगाने, टीम से घर घर जाने के बारे में चर्चा एवं हर टीम के टेली सीट की समीक्षा करने तथा टीम के कार्य में जो भी कमी पाई गई उसका विवरण उसी दिन से शाम को चिकित्सा अधिकारी को प्रस्तुत करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आशीष वर्मा, सांख्यिकी अधिकारी श्री बंजारे, मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय