Wednesday, October 21st, 2026

पुजारा और रहाणे ने अर्धशतक जड़े, जिससे सौराष्ट्र और मुंबई बढ़त पर, केएल राहुल रहे फ्लॉप

नई दिल्ली
रणजी ट्रॉफी में एलीट ग्रुप के मैच खेले जा रहे हैं। सातवें राउंड में तमिलनाडु ने रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। बड़े सितारों में से राहुल अच्छी शुरुआत के बावजूद चूक गए। सिराज को सिर्फ एक विकेट मिला, जबकि 13 साल बाद दिल्ली के लिए रणजी खेलने उतरे कोहली को अभी बल्लेबाजी करनी है।

वहीं, पुजारा और रहाणे ने अर्धशतक जड़े, जिससे सौराष्ट्र और मुंबई बढ़त पर हैं। दूसरी तरफ मुंबई के लिए स्टार शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्होंने दिन के पहले 20 मिनट में अपने दूसरे ओवर में हैट्रिक हासिल की। इसके अलावा कुलदीप यादव को यूपी की टीम में जगह मिली। मंयक अग्रवाल ने हरियाणा के खिलाफ दमदार अर्धशतक जड़ा। कुछ युवा खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय