Monday, October 19th, 2026

मुरमुरे की इडली

सामग्री

1½ कप मुरमुरा
1 कप रवा
½ छोटा चम्मच नमक
1 कप दही
पानी (आवश्यकतानुसार)
½ छोटा चम्मच ईनो, फ्रूट साल्ट

विधि

मुरमुरे को अंग्रेजी में राइस पफ ही कहा जाता है यानी कि यह चावल से ही बनने वाली चीज है, इसलिए इसका इस्तेमाल आप इडली बनाने के लिए आराम से कर सकते हैं।

मुरमुरे से इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप मुरमुरे में पानी डालकर इसे 2 से 5 मिनट के लिए रख दीजिए। आप देखेंगे की मुरमुरे बेहद आसानी से गल जाएंगे।

अब इस मुरमुरे को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लें। फिर इस के पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें और इसमें एक कप सूजी, दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। (आवश्यकतानुसार पानी डालें और एक गांठ रहित चिकना घोल तैयार करें।)

अगर आप बच्चों के लिए वेजिटेबल इडली बनाना चाहते हैं तो इस स्टेज पर इसमें गाजर, मटर, बींस जैसी अपने पसंद की सब्जियों को बारीक काट कर डाल दें।

अब इडली के सांचे में थोड़ा सा पानी डालकर इसे गर्म करने रख दें और इडली के सारे सांचों को थोड़े से तेल से ग्रीस कर लें। इस बीच तैयार इडली का बैटर अगर गाढ़ा लगे, तो थोड़ा सा पानी डालकर सही कंसिस्टेंसी में ले आए।

अब सांचे में इडली का बैटर डालने से पहले इसमें नमक और फ्रूट सॉल्ट यानी कि ईनो का एक पैकेट डाल दें। आप देखेंगे कि यह बैटर काफी फ्लफी हो जाएगा। इस समय इसे तुरंत इडली के सांचे में डालें और 10 से 15 मिनट के लिए स्टीम करने रख दें।
 

तैयार इडली को ठंडा होने पर सांचे से निकालकर बच्चों के टिफिन में रखें और इसे किसी भी चटनी, सॉस या सांभर के साथ बच्चों को एक हेल्दी मील दें।

 

Source : Agency

पाठको की राय