Sunday, October 25th, 2026

बीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की समस्या

नेशनल हाईवे 39 पर पूर्व में बने सार्वजनिक शौचालय को नेशनल हाईवे के द्वारा तोड़ा गया

गुजरने वाले राहगीरों को हो रही है शौचालय की समस्या

छतरपुर
छतरपुर जिले में स्थित बमीठा नेशनल हाईवे 39 जहां से होकर गुजरने वाले राहगीर विश्व पर्यटक खजुराहो के लिए देश दुनिया लोग आते हैं जिनको बमीठा से होकर जाना पड़ता है जिनको शौचालय के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है जिसको जहां मर्जी होती है वहीं पर शौच कर देता है जिसकी शिकायत भी कई बार दर्ज की गई लेकिन आज दिनांक तक कोई भी प्रतिक्रिया शासन एवं प्रशासन के अधिकारी द्वारा नहीं की गई जबकि ग्राम पंचायत बमीठा के द्वारा पहले से ही थाने के पास शौचालय का निर्माण कराया गया था लेकिन एनएच के द्वारा उसको तोड़ दिया गया।

अधिकारियों के द्वारा बोला गया कि जल्द ही निर्माण कार्य एनएच के द्वारा करा दिया जाएगा जिसका निर्माण कार्य आज दिनांक तक नहीं कराया गया जिसका खामियाजा वहां की जनता को भोगना पड़ रहा है बमीठा मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरो मे महिला,बच्चे, विदेशी पर्यटक को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय जिम्मेदारों की बात करें उनके द्वारा भी कई बार शौचालय निर्माण के लिए आवेदन दिया गया था लेकिन किसी  भी जिम्मेदार का  इस पर ध्यान नहीं दिया गया इस लापरवाही के चलते क्षेत्रीय लोगों के द्वारा एवं पर्यटकों के द्वारा स्थानीय लोगों के द्वारा बीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं इसकी कड़ी आलोचना हो रही है।

 

#Public

Source : Agency

पाठको की राय