Sunday, October 25th, 2026

जनप्रतिनिधियों ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण

अशोकनगर
जनपद पंचायत अशोकनगर के अंतर्गत ग्राम चारोदा में भारी बारिश के चलते कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रविवार को चारोदा में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रतापभान ङ्क्षसह यादव, सतपाल रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र रघुवंशी आदि ने गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया एवं ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है जिनके मकान गिरे हैं उन्हें शीघ्र प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराए जाएंगे एवं जो भी नियमानुसार सहायता मिल सकती है वह दिलाई जाएगी। ग्रामीणों ने भी जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों को अपनी समस्याएं बताईं।

 

#Public

Source : Agency

पाठको की राय