Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात । उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को मिठाई खिलाकर नगरीय निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी ।
 
इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सुशील आनन्द शुक्ला और चन्द्रशेखर शुक्ला भी उपस्थित थे ।

 

#Public

Source : Agency

पाठको की राय