Saturday, October 24th, 2026

21 अप्रैल को सीहोर में होगी जनसुनवाई

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम करेगा विद्युत शिकायतों का निराकरण

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए 21 अप्रैल 2023 को वृत्त कार्यालय सीहोर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जनसुनवाई करेगा। सीहोर वृत्त के विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा।

जनसुनवाई दशहरा वाला बाग, मंत्री पेट्रोल पम्प के पास, इंदौर नाका, वृत्त कार्यालय सीहोर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस जनसुनवाई के माध्यम से बिजली उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण करायें।

 

 

#जनसुनवाई

Source : Agency

पाठको की राय