21 सितंबर से जनसुनवाई फिर शुरू
भोपाल
भोपाल में 21 सितंबर से जनसुनवाई शुरू होगी। कलेक्टोरेट समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जनसुनवाई 2 घंटे होगी। कोरोना के चलते पिछले 17 महीने से जनसुनवाई बंद है।
इस संबंध में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को 21 सितंबर से जनसुनवाई पुन: शुरू करने को कहा है। इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।
पूरे प्रदेश में शुरू होगी जनसुनवाई
सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर पूरे प्रदेश में जनसुनवाई शुरू करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मार्च-2020 में कोरोना संक्रमण के चलते इसे बंद कर दिया गया था। इसे लेकर हाल ही में CM शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल की बैठक में जनसुनवाई को पुन: शुरू करने को कहा था। पहले प्रदेश में हर सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई होती थी। इसे पुन: मंगलवार से ही शुरू किया जा रहा है।

पाठको की राय