Friday, October 23rd, 2026

आज होने वाली जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित

रायपुर
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले के आमजनों के सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 20 जनवरी से आयोजन करने के लिए जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए थे।उक्त जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन की आगामी तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय