Monday, October 19th, 2026

कोरोना से बचाव के लिए जन-जागरूकता जरूरी - मंत्री सखलेचा

नीमच
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री एवं कोविड के लिए नीमच जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को नीमच कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोविड संक्रमण की रोकथाम, बचाव एवं उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिह परिहार, अनिरूद्ध मारू, पवन पाटीदार उपस्थित थे।

मंत्री सखलेचा ने नीमच जिले में ऑक्सीजन सिलेण्डरों की उपलब्धता, रेमडेसीवर की उपलब्धता, ऑक्सीजनयुक्त बेड की उपलब्धता, कोविड केयर सेंटरों की संख्या, भर्ती मरीजों की संख्या आदि की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मंत्री सखलेचा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन ब्रेक करने के लिए जरूरी है  कि व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाये। 

 

#मंत्री सखलेचा

Source : Agency

पाठको की राय