Tuesday, October 20th, 2026

जन-जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ

धार
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री अवनीन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को धार शहर के छत्रीपुरा में अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव श्री सचिन कुमार घोष ने इस शिविर के आयोजन के लिए ऐसे स्थान का चयन किया, जहां मोहल्ले में हर घर में शरार का निर्माण किया जाता है। श्री सचिन कुमार घोष ने शिविर में उपस्थित मोहल्ले के वासियों को नालसा (नशा पीडितों को विधिक सेवाऐं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 की जानकारी दी तथा उन्हें लोकोपयोगी लोक अदालत के माध्यम से अपने स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु प्रेरित किया।

साथ ही उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने-अपने बच्चों को शिक्षित करने का आव्हान किया। सभी को नशा मुक्त समाज के लिए शपथ दिलाई गयी। उक्त शिविर में पी. एल. व्ही. श्रीमती मीना अग्रवाल सहित समाज सेवी श्री गुरूवंत कौर, श्री राधेश्याम कहार, श्री मुकेश शर्मा, श्री शिवम मालवीय उपस्थित रहें।

 

Source : Agency

पाठको की राय