Tuesday, October 20th, 2026

पबजी प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले ऐप स्टोर के ज़रिए शुरू

पबजी के इंडियन अवतार बैटलग्राउड  को लेकर एक बड़ा अपडेट मिल रहा. कंपनी के अनुसार फिलहाल गेम के लिए सिर्फ एंड्रायड यूजर्स  ही प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और आईओएस यूजर्स (IOS User) को अभी इसके लिए इंतजार करना होगा. हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि यह इंतजार कितना करना होगा. मालूम हो डेवलपर क्राफ्टन इस गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन का भी ऐलान कर दिया है. यूजर्स 18 मई से इसका रेजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले ऐप स्टोर के ज़रिए शुरू होगा. पबजी मोबाइल इंडिया की तरह ही बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम को फ्री में खेला जा सकेगा. दक्षिण कोरिया की क्राफ्टन ने पबजी इंडिया के दोबारा प्रोडक्शन के लिए चीन की टेनसेंट गेम्स के साथ अपनी पार्टनरशिप तोड़ दी थी. क्राफ्टन ने नई गेम के लिए एक अलग वेबसाइट बनाई है. क्राफ्टन ने बताया कि गेम खेलने वाले आउटफिट्स जैसे इन-गेम इवेंट्स और अन्य टूर्नामेंट्स का भी मजा ले सकेंगे.

हालांकि, गेम के जरिए इंटरनेशनल पबजी मोबाइल इवेंट्स में हिस्सा लेने वालों को ये जानकर धक्का लगेगा कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया केवल भारत में खेलने के लिए उपलब्ध होगा. क्राफ्टन का कहना है कि वह डेटा कलेक्ट करने से जुड़े भारत के सभी नियम और कानूनों का पालन करेगी.

नए गेम में न्यूनतम हिंसा का वादा किया गया है. जिसका मतलब यह है कि कोई खून बहने वाला ग्राफिक्स नहीं होगा साथ ही पैरेट्स कंट्रोल रिस्ट्रक्शन भी होगा. शूट करने पर ग्रीन हिट इफेक्ट नजर आएगा बजाय खून के. इसके साथ ही 18 साल के कम उम्र के बच्चे इस गेम को तीन घंटे से ज्यादा नहीं खेल पाएंगे. इसके बाद उन्हें पैरेंट्स की इजाजत लेनी होगी आगे खेलने के लिए. वहीं नाबालिगों द्वारा इन ऐप खरीदारी के लिए सात हजार रुपए की सीमा तय की गई है. इसके साथ ही इसमें आधे कपड़े पहने वाले कोई कैरेक्टर नहीं होगा. 

 

Source : Agency

पाठको की राय