दमदार बैटरी के साथ pTron Bassbuds Sports TWS ईयरबड्स
भारत में वायरलेस ईयरबड्स का ख़ासा इस्तेमाल किया जा रहा है. स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले लोग इन वायरलेस ईयरबड्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड pTron ने भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है. इस स्पोर्ट्स ईयरबड्स को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए अमेज़न से खरीद पाएंगे. कंपनी ने इस ईयरबड्स की कीमत सिर्फ 999 रुपये रखी है. ये ईयरबड्स 3 कलर ऑप्शन में उपलबध है, जिसमें ब्लूमिन्ग ब्लू, क्लासिक ब्लैक और Inspiring येलो कलर शामिल है. कंपनी ने इसमें एक सिक्योर ड्यूल लॉक फंक्शन भी दिया है.
pTron के ये स्पोर्ट्स ईयरबड्स ओवर द हुक के साथ आते हैं, जिन्हें आसानी से कानों में होल्ड किया जा सकता है. चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स 32 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं. इस ईयरबड्स को फुल चार्ज होने में मात्र 1 घंटे का समय लगता है.
pTron के वायरलेस ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं. ये ईयरबड्स वाटरप्रूफ हैं, जो IPX4 की रेटिंग के साथ आते हैं. फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें USB C पोर्ट दिया गया है. इस वायरलेस ईयरबड्स की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 10 मीटर तक की है. pTron ईयरबड्स 6mm ड्राइवर, Hi-Fi स्टीरियो और डीप बेस सपोर्ट के साथ आते हैं.
इस ईयरबड्स को वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करके आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके साथ ही इसमें ड्यूल माइक, सोलो बड्स, ऑडियो कंट्रोल जैसे कॉल, ट्रैक और वॉल्यूम कंट्रोल का सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी ने इसमें स्मार्ट कंट्रोल्स एचडी कॉल्स फीचर का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद से यूज़र को क्लियर स्मार्ट कॉल्स एक्सपीरिंयस मिलेगा. टेलर्ड फिट कंफर्ट वाले इस ईयरबड्स में Siri और Google Assistant सपोर्ट भी दिया गया है.

पाठको की राय