Sunday, October 25th, 2026

सड़क सुरक्षा के लिये पीटीआरआई और मेनिट ने किये एमओयू पर हस्ताक्षर

भोपाल

पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीटीआरआई) सड़कों को आवागमन के लिये सुरक्षित बनाने के लिये सतत प्रयासरत है। इस कार्य में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) निरंतर सहायता कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं नोडल अधिकारी डी.सी. सागर ने बताया है कि दोनों संस्थानों ने मिलकर काम करने की योजना बनाई है। योजना के क्रियान्वयन के लिये शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी और निदेशक मेनिट प्रो. डॉ. नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

 

#सड़क सुरक्षा

Source : Agency

पाठको की राय