Friday, October 23rd, 2026

लोकसभा चुनावी प्रशिक्षण में अनुपस्थित पीटीआई शिक्षक सस्पेंड, नोटिस का नहीं दिया था जवाब

दुर्ग/बेमेतरा.

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेमेतरा जिले में तीसरे चरण अंतर्गत 7 मई को मतदान होना है। मतदान को लेकर करीब चार हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले एक शिक्षक को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टोरेट बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार, हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कोंगियाकला, ब्लॉक साजा के पीटीआई (व्यायाम शिक्षक) अरविंद कुमार वर्मा को सस्पेंड किया गया है।

हालांकि, इन्हें प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस कारण कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने एक्शन लिया है। पीटीआई शिक्षक अरविंद वर्मा को निलंबन अवधि में बीईओ कार्यालय साजा में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

#PTI teacher#suspended#election training

Source : Agency

पाठको की राय