Monday, October 19th, 2026

भारत भवन में आज और 5 जनवरी को पं. नंदकिशोर शर्मा स्मृति संगीत समारोह

भोपाल
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 4 जनवरी को शाम 7 बजे भारत भवन में पं. नंदकिशोर शर्मा स्मृति संगीत समारोह का शुभारंभ करेंगी। उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल द्वारा आयोजित दो-दिवसीय संगीत समारोह में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

अकादमी के निदेशक जयंत माधव भिसे ने बताया कि पहले दिन 4 जनवरी को अनुश्रुति वृन्द भोपाल द्वारा सरस्वती वंदना, चेतना खले एवं अनुजा वाळुंजकर इंदौर द्वारा युगल गायन और रफीक खान मेंगलोर द्वारा सितार-वादन की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन 5 जनवरी को ऋषि वरुण मिश्रा वाराणसी द्वारा युगल गायन, प्रीति सिंह सतना द्वारा कथक समूह और अरविंद कुमार आजाद पुणे द्वारा तबला-वादन की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे भारत भवन के अंतरंग सभागृह में होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय