Thursday, October 22nd, 2026

पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा की मौजूदगी में पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। "क्या असीमित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र के लिये चुनौती है?'' विषय के पक्ष और विपक्ष में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्रों ने विचार व्यक्त किये।

विद्यापीठ की संचालक डॉ. प्रतिमा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों के 29 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में कु. स्मृति पंजवानी को प्रथम, अक्षित सक्सेना को द्वितीय पुरस्कार मिला। कु. कनक नंदिनी और विश्वजीत मिश्रा को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में कु. विदुषी खरे, सिद्धांत शर्मा और कु. प्रियंका सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय