Wednesday, October 21st, 2026

PSL 2022: कप्तान मोहम्मद रिजवान ने खेली मैच जिताऊ पारी, मुल्तान सुल्तान ने कराची किंग्स को दी शिकस्त

नई दिल्ली
पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2022) के 7वें सीजन का धमाकेदार अंदाज में आगाज हुआ। सीजन के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुल्तान सुल्तान (Multan Sultans) ने कराची किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कराची किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए और फिर मुल्तान सुल्तान ने 10 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।  

कराची किंग्स के लिए शरजील खान ने 43, बाबर आजम ने 23, जो क्लार्क ने 26, नबी ने 10, लैमोनबी ने 1, एल ग्रेगरी ने 14 और आमेर ने 1 रन की पारी खेली। मुल्तान सुल्तान की ओर से दहानी, खुशदिल ने 1-1 जबकि ताहिर ने 3 विकेट अपने नाम किए।

वहीं, मुल्तान सुल्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 52 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा शान मशूद ने 26, मकसूद ने 30 और टिम डेविड ने 12 रनों की पारी खेली।

 

#PSL 2022

Source : Agency

पाठको की राय