Monday, October 19th, 2026

League-1 के मुकाबले में PSG की हार,फैंस ने जमकर उत्पात मचाया

पेरिस

 फ्रांसीसी फुटबॉल लीग League-1 में रविवार को Lionel Messi की टीम PSG को हार का सामना करना पड़ा है. Paris Saint-Germain के साथ जुड़ने के बाद ये पहली बार हुआ है जब लियोनेल मेसी को किसी मैच में हार का सामना करना पड़ा हो. Rennes की टीम ने PSG को 2-0 से मात दी.

टीम की इस शर्मनाक हार के बाद PSG के फैंस का गुस्सा जमकर फूटा. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम के बाहर दोनों टीमों के फैंस में भिड़ंत हुई. फैंस के बीच लड़ाई इतनी ज़ोरदार हुई कि आगजनी तक की नौबत आ गई और PSG टीम को पार्किंग में ही रुकना पड़ा.

बता दें कि इस मैच में लियोनेल मेसी ने वापसी की थी, इससे पहले उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ जब PSG को 2-0 की जीत मिली थी, तब मेसी ने उस मैच में अपनी इस नई टीम के लिए पहला गोल दागा था.

 
हालांकि, रविवार को खेले गए इस मुकाबले में लियोनेल मेसी का जादू नहीं चल पाया और PSG की टीम को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. मैच के पहले हाफ में PSG के सामने दो मौके आए थे, जिसे Neymar  और Kylian Mbappe ने गंवा दिए. दूसरे हाफ में मेसी के पास भी एक चांस आया, लेकिन वो भी उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके.

बता दें कि PSG की ये इस सीजन की पहली हार है, लेकिन अभी भी वह League 1 के रैकिंग में पहले पायदान पर बनी हुई है. मेसी की टीम ने 9 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है, उसके अभी 24 प्वाइंट्स हैं.

 

#PSG की हार

Source : Agency

पाठको की राय