Wednesday, October 21st, 2026

सुरक्षा जांचने पीएस शिवशेखर शुक्ला ने लगाई प्लेन से छलांग

भोपाल। प्रदेश में पहली बार होने जा रहा जोखिम व रोमांच से भरा खेल स्काई डायविंग लोगों के लिए कितना सुरक्षित है यह जानने के लिए पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने खुद 10 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर हवाई जहाज से छलांग लगाकर इस खेल की सुरक्षा का परीक्षण किया। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को पसंद करने वालों के लिए पहली बार स्काई डायविंग का आयोजन करने जा रहा है। पहले चरण में यह खेल भोपाल और उज्जैन में होगा। ऐसे में सुरक्षा को लेकर खड़े होने वाले सवालों के जवाब के लिए शुक्ला ने खुद पहले आयोजन करने वाली कंपनी को अपने मापदंडों पर परखा। उन्होंने इसके लिए हरियाणा में स्काई डायविंग खेल को समझा और सारे सवालों को जवाब लिये।

एक पल तो लगता है पायलट मना कर दे...
शुक्ला ने बताया कि जब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचते हैं तो एक पल के लिए ऐसा लगाता है कि पायलट कह दे कि मौसम खराब है और आज जंप नहीं किया जा सकता। लेकिन टीम आपको इतना मोटिवेट करती है कि आप अपना सारा डर भूलकर जंप कर ही देते हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय