Friday, October 23rd, 2026

417 ग्राम पंचायतों में क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था

रायपुर
रायपुर जिले के चार विकासखंडों के सभी 417 ग्राम पंचायतों में क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था कर ली गई है। इन कोरेनटाइन सेंटरों में बाहर से आने वाले श्रमिकों तथा नागरिकों के रुकने ,ठहरने और आश्रय आदि की व्यवस्था है। यहां उनके लिए पेयजल, सूखा राशन, भवन में बिजली, सुरक्षा , शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर रायपुर डॉ एस भारतीदासन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने गत दिवस वर्चुअल बैठक लेकर सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को राज्य शासन के निदेर्शानुसार सभी ग्राम पंचायतों में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के निर्देश दिए थे। अभनपुर जनपद के अंतर्गत 99 ग्राम पंचायतों, तिल्दा जनपद के अंतर्गत 101 ग्राम पंचायतों, आरंग के अंतर्गत 144 और धरसीवा के अंतर्गत 79 कोरेनटाइन सेंटर बनाएं गए हैं। इसी तरह जिले की नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी कोरेनटाइन सेंटर बनाए जा रहे हैं।

 

#पंचायत

Source : Agency

पाठको की राय