Wednesday, October 21st, 2026

जरूरतमंद को नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य: मंत्री डंग

मंदसौर
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आज मंदसौर जिले के शामगढ़ में भलाई की सप्लाई टीम द्वारा जरूरतमंदों को नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने के कार्य का शुभारंभ किया। डंग ने कहा कि समाज की भलाई के लिए किए जाने वाला यह परोपकारी कार्य सराहनीय है। इससे कई जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलेगी और वे स्वस्थ हो सकेंगे। उन्होंने नेक काम की शुरुआत करने वाले लोगों का धन्यवाद किया। भलाई की सप्लाई टीम द्वारा लोगों को फोल्डिंग बेड, वॉटर बेड, एयर बेड, व्हील चेयर, फोल्डिंग कमोड़, बी.पी. शुगर मशीन, नेबुलाइजर, वाकर, ऑक्सीजन मशीन, फोल्डिंग स्ट्रेचर आदि विभिन्न प्रकार की सामग्री की आपूर्ति नि:शुल्क की जाएगी।

 

#Minister Dung

Source : Agency

पाठको की राय