Wednesday, October 21st, 2026

बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इस्राइल में हुआ प्रदर्शन, लोगों ने की इस्तीफे की मांग

यरुशलम.

इस्राइल में एक बार फिर सरकार विरोधी प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया है। हजारों लोग सड़क पर उतर आए और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग करने लगे। प्रदर्शन इस्राइल के प्रमुख शहरों- तेल अवीव, कैसरिया और हाइफा की सड़कों पर किया गया। लोगों ने इस दौरान बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। लोगों ने कहा कि हम बंधकों को जिंदा अपने पास चाहते हैं न कि ताबूतों में।

हजारों की भीड़ में आए लोगों ने बैनर पकड़ रखे थे, जिसमें लिखा था- नेतन्याहू इस्राइल के लिए खतरनाक है। नेतन्याहू दोषी हैं।

 

#Netanyahu

Source : Agency

पाठको की राय