Tuesday, October 20th, 2026

नगरनार संयंत्र निजीकरण के विरूद्ध धरना-प्रदर्शन 27 को

जगदलपुर
संयुक्त पंचायत जन संघर्ष समिति एवं सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27 जनवरी को नगरनार संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि धरना प्रदर्शन में प्रभावित क्षेत्र 12 गांवों से जन समुदाय उपस्थित होंगे। पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी जा चुकी है, लगभग 50 हजार जन समुदाय की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन में बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव एवं कांकेर जिले के मूलनिवासी शामिल होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय