Tuesday, October 20th, 2026

महंगाई का विरोध..भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ,विकास के नेतृत्व में पदयात्रा

रायपुर
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर आज हमला करते हुए पश्चिम विधानसभा में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ के नारों के साथ पदयात्रा निकाली। कृषि कानून जैसे किसानों पर थोपे गए बेहुदा कानून को वापस लेने की नौबत आने के बाद भी महंगाई जैसे अहम् मुद्दे को नजरअंदाज किया जा रहा है। जबकि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त हैं। इसी महंगाई के खिलाफ आज राजधानी में कोटा जगन्नाथ चौंक से पदयात्रा निकाली गई और लोगों को अवगत कराया गया कि यह सब कुछ भाजपा की नीतियों के कारण है।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान के जयपुर में महंगाई को लेकर जो प्रदर्शन हुआ, जिसमें संपूर्ण देश से लाखों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। उस भीड़ को देखकर नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार डरी और सहमी हुई है। चाहे वह नोटबंदी, जीएसटी, कोविड-19 .हो को लेकर एकमात्र राहुल गांधी ने ही आगाह किया, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने अपने अहंकार के चलते इसे नजरअंदाज किया। जिसका भुगतान पूरे देश को चुकाना पड़ रहा है। जबकि कृषि कानून को लेकर सदन से लेकर सड़क तक राहुल गांधी ने पूर्व में ही कहा था कि इस काले कानून को नरेन्द्र मोदी को वापस लेना पड़ेगा और यही हुआ। महंगाई को लेकर भी राहुल गांधी द्वारा लगातार पूरे देश में पदयात्रा किया जा रहा है, आज उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर से हारीमऊ तक पदयात्रा किया जा रहा है।

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय