Monday, October 19th, 2026

जीएसटी बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन

वाराणसी।  

एक हजार रुपये से अधिक के फुटवियर और रेडीमेड कपड़ों पर एक जनवरी-2022 से जीएसटी बढ़ाने के फैसले का सोमवार को विरोध हुआ। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में काशी रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने पांच से बढ़ाकर 12 फीसदी जीएसटी दर करने के फैसले को वापस लेने की मांग की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल व महामंत्री कैलाश प्रसाद ने कहा कि कोरोना की मार सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग पर पड़ी है। ऐसे में कीमत बढ़ने से समस्या होगी। दो साल पहले ही सरकार ने इन वस्तुओं पर जीएसटी को घटाकर पांच फीसदी किया था। इसके बाद बिक्री भी बढ़ी थी। संरक्षक अशोक जायसवाल ने कहा कि जीएसटी कम होने के बाद कई कंपनियों को बाध्य होकर एक हजार रुपये तक की एमआरपी में उत्पाद उतारना पड़ा था। जिससे सरकार को राजस्व भी मिला था, कारोबार बढ़ने से व्यापारी भी खुश थे और आम ग्राहकों की जेब पर बोझ भी कम हुआ था। संगठन संरक्षक श्रीनारानायण खेमका ने कहा कि व्यापारी स्टॉक की समस्या से परेशान हैं। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने कहा कि ये फैसला व्यापारियों और आम लोगों के हित में नहीं है, इसे जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए।

 

#gst

Source : Agency

पाठको की राय