सूरज की हानिकारक किरणों से ऐसे बचाये खुदको
अगर कोई ऐसा मौसम है, जिसमें त्वचा से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा होती हैं, तो वो शायद गर्मियां ही हैं। एक ओर तपती धूप स्किन को डिहाइड्रेट कर देती है, तो दूसरी ओर पोर्स के पसीने और प्रदूषण से ब्लॉक होने से लेकर पिंपल्स/ऐक्ने जैसी न जाने कितनी समस्याएं ये मौसम अपने साथ लेकर आता है। हालांकि, सबसे बड़ी समस्या होती है सन की हार्मफुल रेज के कारण स्किन का डैमेज होना, जो आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप भी ले सकता है। ऐसे में स्किन को Sun Damage Protection देना काफी अहम होता है।
इसका सबसे कारगार और आसान तरीका है, Sunscreen अप्लाई करना। हालांकि, इसे लेकर भी लोग कुछ छोटी लेकिन जरूरी चीज का ध्यान नहीं रखते हैं, जिससे इसे लगाने पर भी फुल प्रटेक्शन नहीं मिल पाता। स्किन एंड वेलनेस डॉक्टर किरण सेठी ने इसे लेकर काम की टिप शेयर की है, जिसे सभी को फॉलो करना चाहिए।
क्या आपको भी है ये कंफ्यूजन?
डॉक्टर किरण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा 'क्या आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं कि कितनी सनस्क्रीन लगानी चाहिए? जब आप SPF 30 sunscreen लेते हैं, तो सोचते हैं कि ये आपको प्रटेक्शन देगी और ऐसा होता भी है। सनस्क्रीन में मौजूद मिनरल्स या केमिकल जैसे सन प्रोटेक्शन फैक्टर, स्किन को धूप से अच्छे से बचाकर रखते हैं।'
कुछ ही लोग लगाते हैं सही मात्रा
डॉक्टर ने आगे बताया कि सिर्फ सनस्क्रीन लगा लेना ही काफी नहीं है बल्कि एक और चीज का सन-प्रटेक्शन फैक्टर में अहम रोल होता है। 'आपकी स्किन सन डैमेज से कितनी सुरक्षित है, ये इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि आप सनस्क्रीन को कितनी बार लगा रहे हैं।' उन्होंने आगे शेयर किया कि वास्तविकता में कुछ ही लोग ऐसे हैं, जो इतनी मात्रा में sunscreen लगाते हैं, जो स्किन को डैमेज से बचाकर रख सके।
डॉक्टर ने बताया कितनी सनस्क्रीन लगाएं
अपने वीडियो में डॉ. किरण ने बताया कि दो उंगलियां के बराबर सनस्क्रीन चेहरे और गले के लिए काफी है। उन्होंने आगे शेयर किया कि इतनी मात्रा के सन-ब्लॉक को फेस एंड नेक पर लगाएं, 10 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर स्किन पर हल्की मसाज दें। ये तरीका स्किन के सन-डैमेज से बचाएगा।

पाठको की राय