राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नि:शुल्क कार्य करने वाली संस्थाओं से 15 अप्रैल तक प्रस्ताव आमंत्रित
रायपुर
छत्तीसगढ़ में गैर शासकीय संस्थाओं के साथ नि:शुल्क सेवाएं एवं सहयोग प्राप्त किए जाने हेतु अनुबंध करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित गैर शासकीय संस्थाओं को नि:शुल्क कार्य करने हेतु पंजीकृत किए जाने के लिए 15 अप्रैल 2022 तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में परिषद के प्रभारी ए.के सारस्वत, सहायक प्राध्यापक से 9425515489 मे संपर्क कर सहयोग लिया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एससीईआरटी को इस कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए एससीईआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा ने बताया कि प्रस्तुतीकरण के पूर्व एनजीओएस को पंजीकरण करना होगा। इसके लिए परिषद की वेबसाइट एससीईआरटी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर लिंक कर पंजीयन करा सकते हैं। जिन संस्थाओं द्वारा पूर्व में पंजीयन किया है वह वर्ष 2021 के लिए था। इन संस्थाओं को वर्ष 2022 शिक्षा सत्र के लिए पुन: पंजीयन करना आवश्यक है। प्रस्तुतीकरण के पूर्व परिषद द्वारा एक बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए जाएंगे। नियम शर्तों के आधार पर प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। प्रस्तुतीकरण के लिए सभी गैर शासकीय संस्थाएं एनजीओएस को पीपीटी (पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन) की प्रति राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर को परिषद के ईमेल-2021 एनजीओएस एडदरेड जीमेल डॉट कॉम पर अनिवार्य रूप से भेजना होगा।

पाठको की राय