Tuesday, October 20th, 2026

RBI को दिया गया प्रस्ताव- कोरोना काल में एनपीए नियमों में राहत संभव

 नई दिल्ली 
 देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई क्षेत्रों में कारोबार की सुस्त रफ्तार को देखते हुए देश में एनपीए के नियमों को बदलने पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक को इस बारे में प्रस्ताव दिया गया है कि मौजूदा 90 दिनों में एनपीए घोषित करने की सीमा को बढ़ाकर 180 दिन कर दिया जाए। आने वाले दिनों में आरबीआई इस पर व्यापक विचार विमर्श करने के बाद कोई फैसला ले सकता है। मामले से जुड़े अधिकारी के मुताबिक मौजूदा समय में सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे और मझोले क्षेत्र के कारोबारी हो रहे हैं। उनकी तरफ से कर्ज की ईएमआई को चुकाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में यदि रिजर्व बैंक ऐसे प्रस्वात पर विचार करेगा तो न सिर्फ कारोबारी के लिए बल्कि बैंकों के लिए भी इस दौर में कर्ज को संभालना आसान हो पाएगा।
 
 

 

#RBI

Source : Agency

पाठको की राय