Monday, October 19th, 2026

पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले पर कार्रवाई की मांग


ग्वालियर। शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी और मुफ्ती मोहम्मद जफर नूरी ने पुलिस अधीक्षक को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए यती नरसिंहानंद सरस्वती पर कार्रवाई की मांग की है। कादरी एवं नूरी ने बताया है कि यती नरसिंहानंद सरस्वती ने दिल्ली प्रेस क्लब में हमारे नबी पैगम्बरे इस्लाम मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की शान में गुस्ताखी की है। एसपी से मिलने वालों में शहर के आइम्मा हजरात समाजसेवी सभी लोग मौजूद थे सभी लोगों ने एक सुर में यती नरसिंहानंद के खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली धाराओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा आश्वासन दिया गया जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।   इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद जफर नूरी ,शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, हाफिज जाकिर हुसैन कादरी, हाफिज रफीक अहमद ,हाफिज अब्दुल कादिर, हाफिज मजहर, हाजी लियाकत हुसैन, एडवोकेट मजहर कुरेशी, समद कादरी तमाम लोग मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय