Thursday, October 22nd, 2026

पैगंबर विवादः शोएब अख्तर का नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को लेकर भारतीय सरकार के फैसले पर आया रिऐक्शन

नई दिल्ली
पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के चलते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नेता नवीन जिंदल की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी। इन दोनों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इस फैसले के लिए भारतीय सरकार की जमकर तारीफ की है। शोएब अख्तर ने ट्विटर के जरिए अपना बयान जारी किया है।

उन्होंने लिखा, 'पैगंबर मोहम्मद साहब का सम्मान ही हम लोगों के लिए सबकुछ है। हमारी जीना-मरना और कुछ भी करना सिर्फ और सिर्फ उनके लिए है। हमारे प्यारे पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर कहे गए असम्मानजनक शब्दों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस शर्मनाक हरकत करने वाले लोगों को सस्पेंड करने के भारतीय सरकार के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। भारतीय सरकार को यह तय करना चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई और इस तरह की चीजें फिर से ना हो।'

 

 

#Shoaib Akhtar

Source : Agency

पाठको की राय