Tuesday, October 20th, 2026

जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों के पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग मंत्रालय द्वारा यहां जारी आदेश के अनुसार जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ संयुक्त संचालक संजीव तिवारी को अपर संचालक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह संचालनालय में ही पदस्थ उप संचालक बालमुकुंद तम्बोली को संयुक्त संचालक तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पदस्थ सहायक संचालक मुनुदाऊ पटेल को उप संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 

#Promotion

Source : Agency

पाठको की राय